Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

Ghaziabad Flood Control: NDRF जवानों ने नाव से बचाई जिंदगी

Trinath Mishra
10 July 2023 4:36 AM GMT
Ghaziabad Flood Control: NDRF जवानों ने नाव से बचाई जिंदगी
x
लोनी क्षेत्र के घरों में 8 से 12 फीट तक पानी भर गया है ऐसे में वहां के लोगों का जीवन बेहद मुश्कलों भरा हो गया है...

Ghaziabad Flood Control: गाजियाबाद में रविवार को हुई भारी बारिश से लोनी क्षेत्र के दौलतनगर में 33 लोग फंस गए। दरअसल, यहां के घरों में 8 से 12 फीट तक पानी भर गया। लोगों ने घरों की छतों पर जाकर जान बचाई। रात में रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए NDRF जवानों को लगाया गया। टीम ने रस्सी और नाव के सहारे लोगों को डूबे घरों से बाहर निकाला और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। रेस्क्यू ऑपरेशन करीब 4 घंटे तक चला। इस दौरान 33 लोगों और 5 जानवरों की जान बचाई गई।

दौलतनगर इलाके में भरा था पानी

NDRF प्रवक्ता नरेश चौहान ने बताया, शनिवार देर शाम साढ़े 7 बजे के आसपास सूचना मिली थी कि दौलतनगर इलाके में कुछ लोग बारिश के जलभराव में फंस गए हैं। 7.40 बजे NDRF बटालियन से फ्लड रेस्क्यू टीम रवाना की गई, जो 9 सदस्यीय थी। ये टीम मोटरबोट, रस्सी, लाइफ बॉय, लाइफ जैकेट सहित सभी फ्लड उपकरणों से लैस थी। जल्द से जल्द टीम ने दौलतनगर में पहुंचकर। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

घरों की छतों पर चढ़कर बचाई जान

लोनी एरिया के ACP रजनीश उपाध्याय भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। यहां के ज्यादातर घरों में 8 से 12 फीट तक पानी भरा हुआ था। यानि घरों के निचले हिस्से पानी में पूरी तरह डूब चुके थे। कई लोग अपनी जान सुरक्षित रखने के लिए घर की छतों पर चढ़े हुए थे। इसमें ज्यादातर बच्चे और महिलाएं शामिल थे। NDRF और पुलिस टीम ने मोटरबोट से एक-एक घर पर जाकर वहां फंसे बच्चों, महिलाओं और युवकों को सुरक्षित रेस्क्यू किया।

Trinath Mishra

Trinath Mishra

Trinath Mishra is a senior journalist from Meerut and he has more than 11 years of Print and Digital Media Experience.

Next Story