Begin typing your search above and press return to search.
![](/images/clear-button-white.png)
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- जिला जज को दिया गया...
![जिला जज को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर जिला जज को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर](https://www.varta24live.com/h-upload/2024/05/25/406264-89960e52-3f6b-4c36-a92d-06a56b8c382e.webp)
x
गाजियाबाद। जिला जज एडमिनिस्ट्रेट गाजियाबाद राजेश सिंह चौहान ने आज गाजियाबाद कोर्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण पूर्व जज राजेश सिंह चौहान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अधिवक्तागणों ने उनको पुष्प भेंटकर स्वागत किया। जज राजेश सिंह चौहान ने सभी अधिवक्ताओं से परिचय प्राप्त किया।
कोर्ट सभागार में अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर उन्होंने उनकी समस्याओं को सुना। पुरुष व महिला अधिवक्ताओं ने अपनी-अपनी समस्याओं से जज को अवगत कराया। जज राजेश सिंह चौहान ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का उन्हें आश्वासन दिया। कोर्ट परिसर में पुरुष व महिला टायलेट की समुचित व्यवस्था करने, साफ-सफाई का विशेष रूप से होने व शुद्ध पेयजल का इंतजाम करने की बात रखी गई। इस मौके पर जिला जज, गाजियाबाद बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व अन्य जज मौजूद रहे।
![Tripada Dwivedi Tripada Dwivedi](https://www.varta24live.com/h-upload/2024/05/14/404689-tripada-dwivedi.webp)
Tripada Dwivedi
Next Story