Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

गौ माता की सेवा और इलाज के लिए गौ सेवा रथ का शुभारंभ

Neelu Keshari
3 Jun 2024 11:31 AM GMT
गौ माता की सेवा और इलाज के लिए गौ सेवा रथ का शुभारंभ
x

नेहा सिंह तोमर

गाजियाबाद। वैष्णव विरवत मंडल और दिल्ली संत महामंडल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र द्वारा बीमार और लाचार गौ माता की सेवा और इलाज के लिए गौ सेवा रथ का शुभारंभ सोमवार को सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर से किया गया। श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने गौ सेवा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

महाराजश्री ने कहा कि गौ माता में सभी देवी देवताओं का वास है। इसी कारण गौ माता की सेवा करने से हर प्रकार का कष्ट दूर होता है। यह दुर्भाग्य की बात है कि आज गौमाता भूखी प्यासी भटकने को मजबूर है। बीमार और लाचार गायों की सेवा, इलाज और मृत गायों के हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार के लिए ही गौ सैवा रथ शुरु किया गया है।

इस रथ का संचालन श्रीचंद उदासीन गोधाम सेवा ट्रस्ट करेगा। महंत नवल किशोर दास महाराज, महंत कंचन गिरी महाराज, महंत धीरेंद्र पुरी महाराज, स्वामी वैद्य मुकेशानंद गिरी महाराज और संचालक महंत मंगलदास महाराज आदि भी मौजूद रहे।

Next Story