Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

Instagram Live Suicide Video: युवक के कारनामे से दंग हो गए लोग

Trinath Mishra
17 Jun 2023 1:01 PM GMT
Instagram Live Suicide Video: युवक के कारनामे से दंग हो गए लोग
x

Instagram Live Suicide Video: आगरा के एक लड़के ने हैदराबाद में सुसाइड कर लिया। सुसाइड करने से पहले युवक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो भी पोस्ट किया था। वीडियो में युवक कहा रहा है कि मेरी गर्लफ्रेंड के पापा ने शादी कराने के लिए रुपए मांगे। नहीं देने पर शादी नहीं कराई। इसलिए अब मैं सुसाइड कर रहा हूं।

लड़के के घरवालों ने हैदराबाद में लड़की और उसके परिवार वालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज कराई है। लड़की फिरोजाबाद की रहने वाली है। आगरा के थाना ट्रांस यमुना के टेड़ी बगिया इलाके में रहने वाले मनोज पाठक ने 11 जून को हैदराबाद में सुसाइड कर लिया था। सुसाइड से पहले उसने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया। वीडियो 16 जून को सामने आया है।

Instagram Live Suicide Video से ठीक पहले के 2 वीडियो पोस्ट मिले

मनोज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 22 वीडियो पोस्ट किए हैं। अधिकांश में वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ है। मनोज के चचेरे भाई नीरज ने बताया,"करीब 15 दिन पहले मनोज जॉब के लिए हैदराबाद गया था। आगरा से हैदराबाद की दूरी करीब 1300Km है। हैदराबाद में किराए पर एक कमरा लेकर रह रहा था। 12 तारीख को हैदराबाद पुलिस का फोन आया कि मनोज ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है।"

नीरज ने बताया, "घरवाले हैदराबाद पहुंचे। घर के कमरे में ही लाश मिली थी। लाश को पहले किसने देखा... किसने पुलिस को बुलाया। इन बातों की जानकारी नहीं है। हैदराबाद में ही मनोज का पोस्टमॉर्टम हुआ। फिर वहीं पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान किसी का ध्यान मनोज के मोबाइल पर नहीं गया था। बाद में मोबाइल जांचा गया, तो उसके इंस्टाग्राम पर सुसाइड से ठीक पहले के 2 वीडियो पोस्ट मिले।"

Trinath Mishra

Trinath Mishra

Trinath Mishra is a senior journalist from Meerut and he has more than 11 years of Print and Digital Media Experience.

Next Story