
एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी में इंटर स्कूल स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप-2024 का आयोजन, ये स्कूल इन खेलों में रहे अव्वल

गाजियाबाद। गाजियाबाद में एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय अंडर-19 इंटर स्कूल स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप-2024 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, खो-खो, बैडमिंटन और टग-ऑफ-वार जैसे खेलों में गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़ आदि प्रतिष्ठित स्कूलों के 900 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए।
चैम्पियनशिप-2024 के सभी फाइनल मैच गौतमबुद्धनगर स्थित शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में आयोजित किया गया था। क्रिकेट में नोएडा एजुकेशन एकेडमी, वॉलीबॉल में डीडीपीएस गाजियाबाद, बैडमिंटन में इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल, फुटबॉल में हाईटेक वर्ल्ड स्कूल, टग-ऑफ-वार में सिल्वर शाइन स्कूल पहले नंबर पर रहें। तो वहीं दूसरे नंबर पर क्रिकेट में केडीपी स्कूल, वॉलीबॉल में सिल्वर शाइन स्कूल गाजियाबाद, बैडमिंटन में आईपीएस इंदिरापुरम, फुटबॉल में रियान इंटरनेशनल स्कूल, टग ऑफ वार में लीलावती पब्लिक स्कूल रहे।
मुख्य अतिथि मिस बबीता नागर,(दीदी) गोल्ड मेडलिस्ट अंतरराष्ट्रीय पुलिस प्रतियोगिता ने सभी विजेताओं को बधाई दी और कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसके माध्यम से व्यवहार में भाईचारे की भावना तथा सकारात्मक सोच पैदा होती है। इस कार्यक्रम में एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति प्रोफेसर आर के खंडेल, कुलपति प्रोफेसर शक्ति कुमार और उप कुलपति पीयूष श्रीवास्तव,(आईपीएस) आईजी उत्तर प्रदेश पुलिस सेवानिवृत्त, अकाउंटेंट सुभाष शर्मा, डॉ. विभा सिंह, डॉ. अनु बहेल, अमित त्यागी, मनीष और कई अन्य लोग मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता का आयोजन डायरेक्टर स्कूल ऑफ एजुकेशन अवधेश प्रताप सिंह, एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी, चीफ प्रॉक्टर संदीप सिंह, डॉ भरत प्रताप सिंह एवं रिंकू सिंह ने किया है।




