Begin typing your search above and press return to search.
State

गांव के मुख्य द्वार पर लगी सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा का हुआ जलाभिषेक, 11 सौ ईसवी में बना था गांव

Neelu Keshari
17 May 2024 1:50 PM IST
गांव के मुख्य द्वार पर लगी सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा का हुआ जलाभिषेक, 11 सौ ईसवी में बना था गांव
x

विनोद चौधरी (सिटीजन रिपोर्टर)

गाजियाबाद। गाजियाबाद के करेहड़ा गांव के पृथ्वीराज चौहान गेट के पास लगी सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा का आज अनावरण किया गया। गांव के सर्व समाज के लोगों की मौजूदगी में समाजसेवी नरेंद्र चौहान और उनके साथ गांव के सभी सम्मानित लोगों के प्रयास से अनावरण जलाअभित अभिषेक किया गया। इस दौरान कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहे।

नरेंद्र चौहान का कहना है कि करेड़ा गांव के मूल निवासी पृथ्वीराज चौहान के वंशज हैं कोरोना कल के पहले से चंदा इकट्ठा किया जा रहा था। इसके बाद गांव की जमीन पर 14 फीट ऊंची पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा लगा दी गई है लेकिन प्रतिमा लगाने के बाद कुछ महीने पहले किसी ने बिना नगर निगम से अनुमति लिए प्रतिमा लगाने वाली बात और गांव के लोगों में प्रतिमा लगाए जाने का विरोध है। यह झूठी शिकायत पुलिस से कर दी जिसके कारण तभी से प्रतिमा का अनावरण रुका हुआ था। गांव के लोगों में प्रतिमा के अनावरण को लेकर कोई विरोध नहीं है जिसके कारण आज गांव के सभी सर्व समाज के लोग एकत्रित हुए और एकजुट होकर अपनी मौजूदगी में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की ढकी हुई प्रतिमा का कपड़ा हटाकर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में प्रतिमा का अनावरण किया।

प्रतिमा का अनावरण पिछले कई महीनों से न होने के कारण राजपूत समाज के लोगों में काफी नाराजगी दिखाई पड़ रही थी लेकिन प्रतिमा का अनावरण होते ही सिर्फ राजपूत समाज ही नहीं बल्कि करेड़ा गांव के सब समाज के लोगों के चेहरे पर खुशियां दिखाई दी। प्रतिमा के अनावरण के दौरान प्रमुख रूप से नरेंद्र चौहान संजय राजपूत धर्मेंद्र निर्वाण अरुण चौहान आदि मौजूद रहे। बता दें कि ये गांव 11 सौ ईसवीं में बना था।

Next Story