Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

टोल मांगने पर जेसीबी से तोड़ दिया टोल बूथ, चार टोलकर्मी घायल

Neelu Keshari
11 Jun 2024 11:13 AM GMT
टोल मांगने पर जेसीबी से तोड़ दिया टोल बूथ, चार टोलकर्मी घायल
x

सोनू सिंह

हापुड़। छिजारसी टोल बूथ पर उस समय हंगामा मच गया जब टोल कर्मचारियों ने जेसीबी चालक से टोल मांगने पर चालक ने जेसीबी से टोल बूथ तोड़ दिया। इस घटना का विरोध करने पर चार टोलकर्मी भी घायल हो गए। जेसीबी चालक टोल टैक्स पर तोड़फोड़ करने के बाद मौके से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जेसीबी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला मंगलवार सुबह का है। जब छिजारसी टोल बूथ पर जेसीबी चालक ने टोल टैक्स देने से मना कर दिया। जिसके बाद टोलकर्मी और जेसीबी चालक के बीच कहां सुनी हो गई। जेसीबी चालक ने क्रोधवश जेसीबी से टोल बूथ तोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। इस दौरान चार टोलकर्मी भी घायल हो गए, जिन्हें चिकित्सा के लिए अस्पताल भेजा गया। इस पूरी घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी की सीडीआर को सबूत के तौर पर अपने साथ ले गई। साथ ही घटना की सूचना वायरलेस द्वारा पर दी गई। जिसके बाद पुलिस ने जेसीबी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story