
जेवर विधायक ने लोगों के साथ की बैठक, किसानों के मुद्दों को सुलझाने की मांग

नेहा सिंह तोमर
गाजियाबाद। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने लोगों के साथ यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुण वीर सिंह और अन्य अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने किसानों का पक्ष रखते हुए कहा कि किसान विकास के साथ है लेकिन उसे विकास के बदले किसानों के विकास का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। गांव में आधुनिक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो इन सभी उपायों को हमें करना ही होगा। विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि विकास की योजनाओं ने जनपद गौतम बुध नगर और जेवर विधानसभा को एक नई पहचान दी है। यहां के निवासियों का जीवन स्तर उन्नत होने के साथ-साथ आए के साधन भी विकसित हुए हैं लेकिन हमें यह नहीं बोलना चाहिए कि किसकी वजह जमीन जो दशकों से उसके जीवन यापन का जरिया रही थी। उनका इस विकास में एक ऐसा योगदान है। हमें अपनी नीति और नियत में किसानों के हित और उनके अधिकारों को ध्यान में रखते हुए ही भविष्य के विकास की योजनाएं बननी चाहिए।
बैठक में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र के सभी अधिसूचित ग्रामों से संबंधित नागरिकों के उन्नयन के लिए कौशल विकास के दो की स्थापना पर्यावरण के हित में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के कार्य योजना सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की कार्य योजना और क्षेत्र के नौजवानों के हित में उनके मानसिक और शारीरिक विकास के लिए खेल के मैदाने की स्थापना किए जाने के लिए विस्तृत चर्चा हुई जिस पर उपस्थित सभी अधिकारियों ने अपनी सहमति जताते हुए शीघ्र जनहित में व्यवस्था किए जाने पर सहमति दी है।
इस बैठक में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुणवीर सिंह अपर मुख्य कार्यपालिका अधिकारी कपिल सिंह, जनरल मैनेजर एके सिंह आदि मौजूद रहे।




