Begin typing your search above and press return to search.
State

ज्योत्सना बिष्ठ ने चौथी जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर गाजियाबाद का नाम किया रोशन

Neelu Keshari
21 May 2024 2:04 PM IST
ज्योत्सना बिष्ठ ने चौथी जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर गाजियाबाद का नाम किया रोशन
x

-18 मई को चौथी जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का हुआ था आयोजन

इंदिरापुरम। नोएडा में 18 मई को चौथी जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में न्याय खंड स्थित पत्रकार विहार कॉलोनी निवासी ज्योत्सना बिष्ठ ने गोल्ड मेडल जीतकर गाजियाबाद का नाम रोशन किया।

कोच बिरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि ज्योत्सना कक्षा एक की छात्रा है जिसकी उम्र मात्र 7 साल है। वह पिछले दो साल से प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही है। पहले भी कई प्रतियोगिता में मेडल जीत चुकी हैं। ज्योत्सना बिष्ठ के पिता राजेंद्र सिंह बिष्ठ उसकी मां कविता बिष्ठ और कोच ने उसे जीत की बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।

Next Story