Begin typing your search above and press return to search.
State

जमीन की खतौनी आधार कार्ड से होगी लिंक, जल्द शुरू होगी योजना

Neelu Keshari
1 July 2024 4:38 PM IST
जमीन की खतौनी आधार कार्ड से होगी लिंक, जल्द शुरू होगी योजना
x

सोनू सिंह

गाजियाबाद। खतौनी में जमीन को आधार कार्ड से लिंक करने की योजना जल्द शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत, किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में अधिक सुविधाजनक होगी। इस महत्वपूर्ण योजना पर काम शुरू कर दिया गया है।

फरोख्त में होने वाले धोखाधड़ी को रोकने में यह योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। आधार कार्ड से खतौनी लिंक होने पर भूमि स्वामित्व की जानकारी स्पष्ट और सटीक होगी, जिससे फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से होने वाले फर्जीवाड़े की संभावनाएं

कम होंगी। किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) और बैंक लोन जैसी सुविधाएं भी आधार कार्ड से लिंकिंग के माध्यम से प्राप्त की जा सकेंगी। इस योजना के अंतर्गत कई सरकारी एडीएम और ग्रामीण बैंकों को भी जोड़ा जाएगा। जिससे किसानों को बैंकिंग सुविधाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। बिना किसी अतिरिक्त दस्तावेज के किसानों को लोन और सब्सिडी प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। योजना पर तेजी से काम कर रहे हैं। इस योजना का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है और मंजूरी मिलने के बाद नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। जिससे इस योजना को आधिकारिक रूप से लागू किया जा सकेगा।

गाजियाबाद एडीएम एफआर सौरभ भट्ट ने बताया कि योजना के लागू होने पर किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ, सब्सिडी, लोन और अन्य सुविधाएं प्राप्त करने में आसानी होगी। इस प्रकार, जमीन की खतौनी को आधार कार्ड से लिंक करने की योजना किसानों और भूमि स्वामियों के लिए कई प्रकार की सुविधाएं और लाभ प्रदान करेगी, जिससे वे अपनी कृषि गतिविधियों को अधिक प्रभावी और सुविधाजनक तरीके से संचालित कर सकेंगे।

Next Story