Begin typing your search above and press return to search.

State
क्षत्रिय समाज सेवा समिति महाराणा प्रताप की जयंती पर निकालेगी शोभा यात्रा
Neelu Keshari
7 Jun 2024 3:51 PM IST
x
नेहा सिंह तोमर
गाजियाबाद। क्षत्रिय समाज सेवा समिति द्वारा नौ जून को महाराणा प्रताप की जयंती पर शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र चौहान ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि नंदग्राम स्थित महाराणा प्रताप चौक पर लाइट शो का आयोजन किया जाएगा।
इसके बाद दोपहर तीन बजे उत्तरांचल भवन से यात्रा शुरू कर आश्रम रोड, घूकना, सिहानी, मेरठ रोड से होते हुए महाराणा प्रताप चौक नंदग्राम पर सम्पन्न होगी। जहां लाइट शो के जरिए यात्रा का स्वागत भी किया जाएगा।
इस अवसर पर समिति के महासचिव सत्यपाल राघव, कोषाध्यक्ष नितिन चौहान आदि मौजूद रहे।
Next Story




