Begin typing your search above and press return to search.
State

अनैतिक तरीके से मेंटेनेंस दर बढ़ाने के विरोध में डिप्टी रजिस्ट्रार चिट्स फर्म्स एवं सोसायटी को पत्र, ऑक्सी होम्स सोसायटी के सदस्यों ने की ये मांग

Neelu Keshari
30 April 2024 4:30 PM IST
अनैतिक तरीके से मेंटेनेंस दर बढ़ाने के विरोध में डिप्टी रजिस्ट्रार चिट्स फर्म्स एवं सोसायटी को पत्र, ऑक्सी होम्स सोसायटी के सदस्यों ने की ये मांग
x

गाजियाबाद। गाजियाबाद स्थित ऑक्सी होम्स सोसायटी में पंजीकृत प्रबंधन समिति बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्यों द्वारा जबरदस्ती अनैतिक तरीके से मेंटेनेंस दर बढ़ाने के विरोध में डिप्टी रजिस्ट्रार चिट्स फर्म्स एवं सोसायटी को पत्र भेजा है। सोसायटी के लोगों ने उचित कार्रवाई की मांग की है।

ऑक्सी होम्ज के निवासियों की मांग है कि वे पिछले काफी समय से 1.89 रुपए प्रति वर्ग फीट की दर से मेंटेनेंस देते आए हैं, जिसका उपयोग करते हुए ऑक्सी होमेज प्रबंधन समिति द्वारा जल्दी से जल्दी बिल्डिंग रिपेयर का कार्य करवाया जाए। समिति ने कभी भी सही प्रारूप में हिसाब किताब का ब्योरा नहीं दिया है जिसके लिए निवासी लगातार मांग करते आ रहे हैं परन्तु कोई भी हिसाब किताब नहीं दिया गया है। वहीं 6 अप्रैल को प्रबंधन समिति ने सोसायटी को आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि मई के महीने से 1.50 रुपए प्रति वर्ग फीट अतिरिक्त दर से मेंटेनेंस काटा जाएगा। यह मेंटेनेंस जबरदस्ती बढ़ाया जा रहा है जिसका हम सब निवासी विरोध करते हैं, जब तक पुराने हिसाब किताब की जांच ना हो तब तक कोई भी अतिरिक्त पैसा नहीं बढ़ाया जाए।

डिप्टी रजिस्ट्रार के पत्र के बावजूद प्रबंधन समिति गैर-कानूनी तरीके से नियमों का उल्लंघन करते हुए जबरदस्ती मेंटेनेंस दर बढ़ाने जा रहे हैं। चार जनवरी 2022 को प्रबंधन समिति ने मेंटेनेंस का टेकओवर किया था और तबसे निवासी 1.89 रुपए प्रति वर्ग फीट की दर से मेंटेनेंस दे रहे है लेकिन वह पैसा कहां-कहां खर्च हुआ और क्या अतिरिक्त पैसा बढ़ाने की जरूरत है कुछ भी विवरण नहीं देते हैं। इसलिए निवासी अपंजीकृत सदस्यों पर विश्वास नहीं करते हैं। तुरंत प्रभाव से प्रबंधन समिति के सदस्यों को हटाकर प्रशासन को प्रबंधन का कार्य सौंप देने की अपील की गई है।

Next Story