Begin typing your search above and press return to search.
State

बारिश के लिए अनुष्ठान यज्ञ से मनाया जा रहा देवो के देव महादेव को

Neelu Keshari
1 Jun 2024 5:54 PM IST
बारिश के लिए अनुष्ठान यज्ञ से मनाया जा रहा देवो के देव महादेव को
x

नेहा सिंह तोमर

गाजियाबाद। गाजियाबाद शास्त्री नगर महर्षि वेदव्यास वेद विद्यापीठ ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में बारिश के लिए अनुष्ठान यज्ञ कराया गया।

विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने बताया कि वर्षा न होने के कारण मानव और मवेशियों के लिए समस्या बढ़ती जा रही है। किसान भूखमरी के स्थिति में जी रहे हैं। नदी नाले सूख रहे हैं। भूगर्भीय जल स्तर भी तेजी से नीचे जा रहा है। जिससे निजात दिलाने के लिए विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के द्वारा यज्ञ सह रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।

उन्होंने बताया कि यज्ञ में जो आहुति डाली जाती है, वह वायुमंडल में वाष्प कणों को खींचती हैं, जिससे वर्षा के बादलों का निर्माण होता है और वर्षा होती है। इस समय पूरे भारत में गर्मी अपने विकराल रूप में है। वैसे तो हर साल नौतपा रहता था लेकिन अबकी बार जबसे गर्मी का मौसम आया है, तब से हर दिन नौतपा का भी रिकार्ड टूट रहा है। दिन प्रतिदिन तापमान बढ़ता ही जा रहा है।

साथ ही उन्होंने कहा कि आज जो भी कारण है, उसके जिम्मेदार हम सभी हैं। हमने ही शहरीकरण के चक्कर में पेड़- पौधों के साथ जो अन्याय किया, उनको काटा और शहरीकरण की दौड़ में अंधे होकर कंक्रीट और पथरीले शहर बसाए, उसी का नतीजा है कि आज सूर्य देवता का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। अभी भी समय है पेड़ पौधों को लगाएं जिससे समय-समय पर वर्षा और गर्मी का विकराल रूप देखने को न मिले। आज हम नहीं सुधरे तो कल का आने वाला समय इससे भी विकराल रूप धारण करेगा।

इस अवसर पर विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के विजय कौशिक राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर सी शर्मा, संगठन मंत्री मनोज शर्मा, ऐके जैन, जिला अध्यक्ष अंकित शर्मा, अतुल शर्मा दीपक भारद्वाज, शिव शुक्ला, कुनाल शर्मा , भास्कर झा, आशीष शर्मा, प्रवीण, मोहन, प्रिंस, जीवेश और अनुज पांडे मौजूद रहे।

Next Story