Begin typing your search above and press return to search.

State
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने हिन्दू समाज से सनातन वैदिक राष्ट्र के निर्माण में जुट जाने का आह्वान किया
Neelu Keshari
10 May 2024 5:15 PM IST
x
गाजियाबाद। आज अक्षय तृतीया के अवसर पर शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा दिये गए मुस्लिम अनुपात वृद्धि के आंकड़ों को अधूरा बताते हुए हिन्दू समाज से सनातन वैदिक राष्ट्र के निर्माण में जुट जाने का आह्वान किया।
एक वीडियो सन्देश जारी करके उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान ने हिन्दुओं को बर्बाद कर दिया है। अब हिन्दुओं को यदि जीवित रहना है तो भारत का एक विभाजन अवश्यम्भावी है। अब बिना भारत विभाजन के हिन्दुओं के जीवित रहने का कोई रास्ता नहीं बचा है। अगर एक बार भारत का प्रधानमंत्री मुस्लिम बन गया तो हिन्दुओं का सर्वनाश सुनिश्चित हो जाएगा।
Next Story




