Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी -- रास्ते के विवाद मे तिहारे हत्याकाण्ड को दिया अंजाम, गाँव मे दहशत का माहौल

Saurabh Mishra
19 Jun 2023 1:48 PM GMT
मैनपुरी -- रास्ते के विवाद मे तिहारे हत्याकाण्ड को दिया अंजाम, गाँव मे दहशत का माहौल
x

उत्तर प्रदेश -- मैनपुरी में दिनदहाड़े फायरिंग करते हुए 3 लोगों की हत्या कर दी गई। आपसी रंजिश और रास्ते के विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में एक महिला और दो पुरुषों की मौत हुई है। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल है। ट्रिपल मर्डर की इस वारदात के बाद इलाके में कई थानों के पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। मामला करहल थाना इलाके के नगला अतिराम का है।राहुल यादव का अपने ताऊ के बेटे कायम सिंह से रास्ते और कूड़ा डालने को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद राहुल ने गांव के बाहर कायम सिंह को रोककर सरेराह गोली मार दी। इसके बाद वह सीधे अपने ताऊ के घर पहुंचा। वहां उसने अपने ताऊ रामेश्वर दयाल, कायम सिंह के बेटे की पत्नी ममता देवी और परिवार की अन्य महिला सरोजा देवी पर गोलियां चला दीं। इसमें रामेश्वर दयाल और ममता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सरोजा देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।वही घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कायम सिंह, रामेश्वर दयाल और ममता देवी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपी राहुल यादव मौके से फरार हो गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि परिवार में पहले भी झगड़ा हुआ था। उसकी सूचना भी पुलिस को दी गई थी। इसके बावजूद पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। ट्रिपल मर्डर केस के बाद पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठे किए हैं। डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचा है। गांव वालों से पुलिसकर्मी पूछताछ कर रहे हैं। गांव के लोगों की मानें तो एक दिन पहले ही दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ था।ग्रामीणों ने बताया, ''दिन के करीब दो बजे होंगे, तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा तो रामेश्वर दयाल के घर में चीख-पुकार मची हुई थी। पता चला कि कायम सिंह को बीच सड़क में गोली मार दी गई है।'' ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कायम सिंह की गांव के बाहर एक छोटी-सी दुकान है। वारदात को पहले वहां अंजाम दिया गया , इसके बाद हत्यारोपी सीधे अपने ताऊ के घर पहुंचा और दो और लोगों की हत्या कर दी.वही इस घटना के बाद से गांव में कई थानों का पुलिस बल तैनात कर दिया गया है /SP विनोद कुमार सिंह ने बताया कि करहल थाना इलाके के गांव नगला अतिराम में परिवार में कूड़ा डालने के हुए विवाद में आरोपी राहुल यादव ने फायरिंग कर दी। इसमें कायम सिंह, रामेश्वर दयाल और ममता देवी की गोली लगने से मौत हो गई है। एक महिला सरोजा देवी गोली लगने से घायल हुई है। उन्होंने कहा, ''हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस, स्वाट और कई थानों की पुलिस को लगाया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Saurabh Mishra

Saurabh Mishra

    Next Story