
Meerut: खरखौदा में दुकान पर सामान लेने आए युवक पर बदमाशों ने दिनदहाड़े बरसाईं गोलियां, हालत गंभीर

Meerut: मेरठ। मेरठ में बदमाश पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। यहां रविवार सुबह खरखौदा थाना क्षेत्र में दुकान पर सामान लेने आए युवक पर अज्ञात बदमाशों ने गोलियां बरसा दी। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की काफी तलाश की लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका।
जानकारी के अनुसार खरखौदा के पांची में मेन बाजार में परचून की दुकान पर सामान लेने आए रांची निवाास मनु त्यागी(26) स्वर्गीय नीरज त्यागी को अज्ञात बाइक सवार लोगों ने एक के बाद एक तीन गोलियां मारी।
गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं इसी बीच बाइक सवार हमलावर फरार हो गए। गंभीर हालत में मनु को सीएचसी से मेरठ में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
Trinath Mishra
Trinath Mishra is a senior journalist from Meerut and he has more than 11 years of Print and Digital Media Experience.




