Begin typing your search above and press return to search.
State

महानगर अध्यक्ष सोनल नागर ने गली मोहल्ले में जाकर लोगों को गुलाब के फूल भेंट किए, कहा- राहुल गांधी के बयान को तोड़ मरोड़कर भाजपा ने किया प्रचारित

Neelu Keshari
9 July 2024 3:59 PM IST
महानगर अध्यक्ष सोनल नागर ने गली मोहल्ले में जाकर लोगों को गुलाब के फूल भेंट किए, कहा- राहुल गांधी के बयान को तोड़ मरोड़कर भाजपा ने किया प्रचारित
x

नेहा सिंह तोमर

गाजियाबाद। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के आवाहन पर महानगर अध्यक्ष सोनल नागर ने गली मोहल्ले में जाकर लोगों को गुलाब के फूल भेंट किए।

इस दौरान सोनल नागर ने कहा कि विगत दिनों संसद में दिए गए राहुल गांधी के बयान को तोड़ मरोड़कर जिस प्रकार से प्रचारित किया गया उसका हिंदू धर्म के शंकराचार्य ने खंडन करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कोई गलत नहीं बोला है। भाजपाइयों ने गलत ढंग से पेश किया है। महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता अंधभक्तों की बंद आंखों को खोलने के लिए ये अभियान चला रही हैं।

इस मौके पर कशिश गुर्जर, निशा, मनीषा, बबीता सहित तमाम महिलाए मौजूद रहीं।

Next Story