Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

OMG! लड़की को मृत समझकर पुलिस कराने जा रही थी पोस्टमार्टम, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे हैरान

Ankita Yadav
21 Jun 2023 8:27 AM GMT
OMG! लड़की को मृत समझकर पुलिस कराने जा रही थी पोस्टमार्टम, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे हैरान
x

UP News : मिर्जापुर के संतनगर थाना क्षेत्र के राह कलां हऊदवा ग़ांव एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने एक लड़की को मृत समझ पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में थी, लेकिन वह जिंदा निकली। लड़की के जिंदा होने की खबर सुनकर घर मे पसरा मातम खुशियों में बदल गया।

दरअसल, हऊदवा ग़ांव में विगत रविवार की शाम सिरसी नहर में एक लड़की का शव उतराया हुआ था। जिसे देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जिला पंचायत सदस्य मनीष को दी। मनीष ने पुलिस को सूचित किया और मौके पर पहुंची संतनगर पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी।

इस बीच शव की पहचान भोला पुत्री रवीना के रूप में हुई तो परिजनों को बुलाया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस से शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने से पहले डॉक्टर को दिखाने की जिद्द करने लगे। परिजनों की जिद्द पर पुलिस ने शव को पटेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां पर डॉक्टरों ने जांच शुरू की तो लड़की की हार्टबीट चल रही थी। अस्पताल में इलाज के बाद रवीना जिंदा हो गयी।

वहीं लड़की की माँ रन्नो देवी का कहना है कि लड़की कि मानसिक हालात ठीक नहीं है। वह घर से दो घण्टे से गायब थी। इस बीच नहर में शव मिलने की जानकारी मिली. कभी उसे इस तरह की दिक्कत हो जाती है, अब वह पूरी तरह से ठीक है।

डॉक्टर ने बताई ये बात

वहीं लड़की का इलाज करने वाले डॉक्टर गणेश शंकर त्रिपाठी ने बताया कि ‘अचेत मिली लड़की को लाया गया था, उसका हार्टबीट को चेक किया गया हार्ट बीट सही चल रहा था। जब पेट को पंप किया गया तो हार्ट भी चलने लगा, एक घण्टे के इलाज के बाद वह पूरी तरह से ठीक हो गयी।

Ankita Yadav

Ankita Yadav

    Next Story