Begin typing your search above and press return to search.
State

नगर निगम रेड लाइट सिग्नल पर रखवा रहा है मटके और लगा रहा है तिरपाल

Neelu Keshari
5 Jun 2024 5:13 PM IST
नगर निगम रेड लाइट सिग्नल पर रखवा रहा है मटके और लगा रहा है तिरपाल
x

सोनू सिंह

गाजियाबाद। बढ़ती गर्मी को देखते हुए नगर निगम रेड लाइट सिग्नल पर तिरपाल लगाने और पेयजल की व्यवस्था करने के लिए मटके रखवा रहा है। नगर निगम ने इसके लिए महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद और नजारत प्रभारी डॉ. अनुज को निर्देश दिए हैं।

वाटर एटीएम के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था राहगीरों के लिए हुई है। इसके अलावा भी अनेक स्थान पर अस्थाई रूप से मिट्टी के मटके रखवा कर प्याऊ की व्यवस्था भी की जा रही है। मंदिरों, मस्जिदों के बाहर व अन्य धार्मिक स्थलों के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों पर पेड़ों की छांव में अस्थाई रूप से प्याऊ लगाने का काम किया जा रहा है। मेरठ रोड, हापुड मोड, कलेक्ट्रेट के बाहर, मोहन नगर चौराहा, साहिबाबाद सब्जी मंडी पर यह व्यवस्था की जा रही है। शहर के लगभग 25 से 30 स्थान पर धूप से बचाव के लिए ट्रैफिक सिगनलों पर आवश्यकता अनुसार तिरपाल की व्यवस्था कराई गई है।

Next Story