
भगवान परशुराम जयंती समारोह के आयोजकों ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा को किया आमंत्रित

-10 मई को भगवान परशुराम जी की जयंती मनाई जाएगी
-प्रिया पब्लिक स्कूल में प्रातः 8 बजे हवन और प्रातः 11 बजे भंडारा का आयोजन
गाजियाबाद। गाजियाबाद स्थित बाग वाली कॉलोनी, शास्त्रीनगर निकट प्रिया पब्लिक स्कूल में 10 मई यानी अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम जी की जयंती मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा को आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर स्कूल में प्रातः 8 बजे हवन और प्रातः 11 बजे भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
भगवान परशुराम जयंती समारोह के आयोजक अमित पंडित और मोंटी पंडित ने गुरुवार को गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा को आमंत्रित किया है। अमित पंडित और मोंटी पंडित कांग्रेस नेत्री डॉली शर्मा के कैम्प कार्यालय, प्रह्लादगढ़ी वसुंधरा पहुंचे और उन्हें अपना आमंत्रण पत्र दिया है। इस मौके पर मोहित शर्मा, राहुल शर्मा, आलोक शर्मा, अमित शर्मा आदि भी उपस्थित रहे। लोगों ने उन्हें लोकसभा चुनाव का फीडबैक भी दिया।




