Begin typing your search above and press return to search.
State

डीपीएसजी कप की तैयारी शुरू, जल्द होगी तारीखों की घोषणा

Neelu Keshari
25 April 2024 5:57 PM IST
डीपीएसजी कप की तैयारी शुरू, जल्द होगी तारीखों की घोषणा
x

गाजियाबाद। डीपीएसजी सोसाइटी की ओर से डीपीएसजी कप की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसमें चार जिलों में 4000 से अधिक एथलीट हिस्सा लेने वाले हैं। अंडर-15 छात्रों के लिए तैयार डीपीएसजी कप गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और देहरादून में आयोजित किया जाएगा। इसमें क्रिकेट, बास्केटबॉल, फुटबॉल सहित अन्य 12 खेलों में 20 से अधिक टूर्नामेंट शामिल हैं। इसे लेकर सभी ब्रांच को आमंत्रित किया जाएगा।

मैनेजमेंट टीम ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि ग्रैंड फिनाले समारोह में प्रशिक्षक शामिल होंगे। सभी प्रतिभागियों और विजेताओं के लिए पुरस्कार भी रखे गए हैं। इस खेल के माध्यम से कप का उद्देश्य टीम वर्क, अनुशासन और लचीलापन जैसे आवश्यक मूल्यों को स्थापित करना है, जो व्यक्तिगत और सामाजिक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसकी तारीख का भी स्कूल की ओर से जल्द एलान किया जाएगा।

Next Story