Begin typing your search above and press return to search.
State

एआर एजुकेशन में मेधावी छात्रों के सम्मान के लिए कार्यक्रम आयोजित, छात्रों ने दिखाया प्रतिभा

Neelu Keshari
31 May 2024 12:47 PM IST
एआर एजुकेशन में मेधावी छात्रों के सम्मान के लिए कार्यक्रम आयोजित, छात्रों ने दिखाया प्रतिभा
x

सोनू सिंह

गाजियाबाद। एआर एजुकेशन में मेधावी छात्रों के सम्मान के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सविता और संस्थान के चेयरमैन राजकुमार सिंह ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया है।

मुख्य आधिकारी और शिक्षावावी डॉ. रुपाजंलि आचार्य ने विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व बताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है। इसके बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए हमारे संस्थान के विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन किया जिसमें हमारे कुछ विद्यार्थियों ने नृत्य और संगीत में हिस्सा लिया। इसके बाद कला में पहले स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।

इन सभी कार्यक्रमों का नेतृत्व हमारी संस्थान के अध्यापिकों कवलजीत कौर, इंजिला, अपेक्षा, शेफाली, रुपाजंली आचार्या के द्वारा किया गया है। इसके पश्चात हमारी अध्यापिका ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए मेधावी छात्रों को मंच पर आमंत्रित करके उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Next Story