Begin typing your search above and press return to search.
State

गाजियाबाद में बिना फायर एनओसी के अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन और नवीनीकरण नहीं हो सकेगा

Tripada Dwivedi
13 Jun 2024 7:19 PM IST
गाजियाबाद में बिना फायर एनओसी के अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन और नवीनीकरण नहीं हो सकेगा
x

नेहा सिंह तोमर

गाजियाबाद। अस्पतालों में आग लगने की घटनाओं को लेकर शासन स्तर से सख्ती बरतने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग और दमकल विभाग भी सख्ती बरत रहा है। इस मामले में दमकल विभाग ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर ऐसे अस्पतालों की सूची उपलब्ध करवाई है जिनमें सर्वे के दौरान दमकल के आधे-अधूरे इंतजाम मिले। अब सीएमओं की ओर से भी दमकल विभाग को पत्र भेजा गया है। सीएमओ की ओर से दमकल को भेजे गए पत्र में अस्पतालों में दमकल की व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन करने और उसके संबंध में एनओसी देने के लिए कहा गया है। यदि किसी अस्पताल में दमकल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है तो ऐसे अस्पताल का स्वास्थ्य विभाग पंजीकरण और नवीनीकरण नहीं करेगा।

सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि दमकल विभाग को पंजीकरण और नवीनीकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग में आवेदन करने वाले अस्पतालों की सूची भी भेजी गई है। इन अस्पतालों में दमकल व्यवस्था का भौतिक सत्यापन करके दमकल विभाग रिपोर्ट देगा। दमकल विभाग की रिपोर्ट के आधार पर ही अस्पतालों का पंजीकरण और नवीनीकरण किया जाएगा। यदि किसी अस्पताल में दमकल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है तो उसका पंजीकरण, नवीनीकरण नहीं किया जाएगा।

Next Story