Begin typing your search above and press return to search.
State

रेजिडेंट की मेहनत लाई रंग, वसुंधरा सेक्टर 1 में सड़क बनना शुरू

Neelu Keshari
3 Jun 2024 3:46 PM IST
रेजिडेंट की मेहनत लाई रंग, वसुंधरा सेक्टर 1 में सड़क बनना शुरू
x

नेहा सिंह तोमर

गाजियाबाद। ट्रांस हिंडन एरिया की वसुंधरा कॉलोनी सेक्टर 1 की रेजिडेंट की मेहनत रंग लाई। दरअसल यहां पर बिना नाली के सड़क का टेंडर निकाल दिया गया था जिसके लिए रेजिडेंट्स के लोगों ने कई मोर्चों पर लड़ाई लड़ी। वहीं, 14 साल बाद वसुंधरा सेक्टर 1 की सड़क बनाने का कार्य शुरू हो गया है।

आरडब्ल्यूए फेडरेशन अध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि रेजिडेंट्स ने सड़क के साथ नाली बनाने की मांग को उठाया था। नगर निगम गाजियाबाद ने दो वर्ष पूर्व बिना नाली के सड़क का टेंडर निकाला था। रेजिडेंट्स ने इस फैसले को स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जूम मीटिंग कर रेजिडेंस ने एक जूता दिखाते हुए बिना नाली के सड़क नहीं बनने देने का निर्णय लिया जिस कारण टेंडर ऑफ वर्क अंडर ऑर्डर एक वर्ष तक लटका रहा।

उन्होंने कहा कि निगम के निर्माण विभाग ने दो बार वर्क आर्डर के अनुसार बिना नाली के सड़क बनाने का प्रयास किया। एक बार रेजिडेंट्स ने कॉलोनी में कैंडल मार्च निकालकर तो दूसरी बार 19 मई 2022 को नगर निगम के वसुंधरा जोनल कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर कार्य रुकवा दिया। फेडरेशन सचिव रिचा त्यागी का कहना है कि बिना नाली की सड़क का भविष्य एक या दो बरसाती होता है। गाजियाबाद नगर निगम को इस बार एलआईजी के रेजिडेंस के दृढनिश्चय को देखते हुए नई सड़क का कार्य करना पड़ा।

Next Story