Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

रोलोद नेता मनोज धामा ने विधायक पर लगाया सरकार संगठन की छवि खराब करने का आरोप

Neelu Keshari
11 Jun 2024 10:05 AM GMT
रोलोद नेता मनोज धामा ने विधायक पर लगाया सरकार संगठन की छवि खराब करने का आरोप
x

नेहा सिंह तोमर

गाजियाबाद। भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर और गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर के बीच चल रहे विवाद के बीच अब राज के सहयोगी रालोद में भी एंट्री कर दी है। रोलोद नेता और लोनी के पूर्व अध्यक्ष मनोज धामा ने विधायक पर ही सपा के एजेंट का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार एवं संगठन की छवि खराब कर रहे हैं। विधायक को पार्टी से निष्कासित किया जाए। उधर नंदकिशोर गुर्जर ने चुनाव में मुचलको के नाम पर आम जनता को सपा के इशारे पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

मनोज धामा ने सोमवार को वीडियो जारी कर कहा कि विधायक प्रदेश की योगी सरकार में भाजपा की छवि खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस सपा की एजेंट नहीं विधायक सपा एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं। पुलिस विधायक के इशारे पर फर्जी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही इसलिए वह बौखला रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपनी ही पुलिस पर आरोप लगाना सरकार और संगठन की छवि खराब करना है। दूसरी तरफ विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने वीडियो जारी कर दिखाया कि पुलिस झूठ बोल रही है। उनके घर पर कोई सुरक्षा नहीं है जबकि जनता दरबार चल रहा है। उन्होंने पुलिस को सपा का एजेंट बताते हुए कहा कि चुनाव में महिलाओं समेत संख्या में मुचलका पाबंद करना सपा के इशारों पर भाजपा को हराने का प्रयास था

Next Story