Begin typing your search above and press return to search.
State

सेक्टर मजिस्ट्रेट ने किया गुलमोहर एन्क्लेव में बूथों का निरीक्षण

Neelu Keshari
2 April 2024 12:15 PM IST
सेक्टर मजिस्ट्रेट ने किया गुलमोहर एन्क्लेव में बूथों का निरीक्षण
x

गाजियाबाद। सेक्टर मजिस्ट्रेट सर्वेश कुमार ने सेक्टर पुलिस अधिकारी सुरेश सिंह के साथ गाजियाबाद के राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव में बने दोनों पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। यहां उन्होंनो सीनियर सिटीजन हॉल व कम्युनिटी हॉल में बनाये गए पोलिंग बूथों की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही सोसायटी के आरडब्लूए पदाधिकारियों से वार्ता कर सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाने के संबंध में भी वार्ता की।

सेक्टर मजिस्ट्रेट सर्वेश कुमार ने बताया कि पहली बार गुलमोहर एन्क्लेव में पोलिंग बूथ बनाया गया है, जिसकी सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाने के लिए निरीक्षण किया। इस दौरान वहां मौजूद रहे आरडब्लूए महासचिव ए के जैन ने भी सेक्टर मजिस्ट्रेट को पूरी सोसायटी की तरफ से पूरा सहयोग करने का भरोसा दिया।

इस मौके पर आरडब्लूए कोषाध्यक्ष विवेक कुमार, विनम्र जैन व मीडिया प्रभारी गौरव बंसल और प्रबंधक राहुल त्यागी मौजूद रहे।

Next Story