Begin typing your search above and press return to search.

State
मकान मालिक की दबंगई। मकान में चल रहे क्लीनिक का सामान फेंका बाहर
Neelu Keshari
1 May 2024 1:01 PM IST
x
गाजियाबाद। लोनी थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में मकान मालिक की दबंगई का मामला सामने आया है। यहां पर एक मकान में चल रहे क्लीनिक के सामान को मकान से बाहर फेंक दिया। पीड़ित चिकित्सक का आरोप है कि समझौते के बावजूद भी सामान को बाहर फेंका गया है।
चिकित्सक के अनुसार, मकान मालिक से आने वाले चार माह में मकान खाली करने का लिखित समझौता हो चुका था। मकान मालिक ने उसके बावजूद भी सामान को बाहर फेंक दिया। पीड़ित चिकित्सक ने न्याय की गुहार लगाते हुए पहले ही इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी थी और समझौते की बात भी बता दी थी लेकिन फिर भी मकान मालिक ने दबंगई दिखाते हुए सामान को बाहर फेंक दी।
Next Story




