Begin typing your search above and press return to search.
State

परिवार गया रिश्तेदार की मौत के शोक में, चोरों ने खंगाला बंद घर, लाखों की चोरी

Tripada Dwivedi
15 July 2024 5:55 PM IST
परिवार गया रिश्तेदार की मौत के शोक में, चोरों ने खंगाला बंद घर, लाखों की चोरी
x

विपिन तोर (सिटीजन रिपोर्टर)

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी राजीव गार्डन कॉलोनी में चोरों ने एक बंद घर में घुसकर लाखों की चोरी कर घटना को अंजाम दिया है। घटना के दौरान परिवार रिश्तेदार की मौत में गया था। पीड़ित ने अज्ञात चोर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

राजीव गार्डन कॉलोनी में अनस मलिक परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते 1 जुलाई की रात को वह अमीन सराय ग्राम पर परिवार के सभी सदस्यों के साथ अपनी फुफा के घर एक लोग की मौत में गए थे। घर में ताला लगा हुआ था। इस बीच चोर उनके घर में घुस गए और घर से कीमती सामान चोरी कर लिया। चोर घर से जेवरात, गुल्लक में रखे करीब 10 हजार रुपये, दो घड़ी चोरी कर ली गई। उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी थी। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जल्द चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Story