
भाजपा में अन्य दलों के नेताओं का आने का सिलसिला जारी, अब ये नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

गाजियाबाद। चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है लेकिन भारतीय जनता पार्टी में अन्य दलों का आना अभी थमा नहीं है। इसी कड़ी में आज सुबह सपा, बसपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा हैं जिसमें बसपा से जुड़े अनेक पदाधिकारियों ने और सेन समाज के नेताओं ने भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा के द्वारा भाजपा की संस्था ग्रहण की। इस दौरान लोकसभा चुनाव के प्रभारी विजय शुक्ला, संदीप त्यागी की मां का मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।
भाजपा में शामिल होने वालों में श्याम सिंह सैन - पद महानगर कोषाध्यक्ष बसपा, रनबीर सिंह यादव - पद - पूर्व उपाध्यक्ष सपा सतीश सैन - पद जिला सचिव सेन समाज, मदन लाल सेन - पद जिला सचिव क्षेत्र समाज, हितेश सैन - पद जिला उपाध्यक्ष, होस्यार सिंह सैन पद - जिला महानगर उपाध्यक्ष, सतीश ठाकुर प्रदेश सचिव सेन समाज, हरसीत सैन हिमांशु सैन, बब्ली सिंह, महिमाल सिंह आदि शामिल हैं।




