Begin typing your search above and press return to search.
State

वैशाली से वसुंधरा जाने वाले नहर के रास्ते में 4 जून के बाद होगा 'उजाला', अंधेरे का कारण अफसर बता रहे चुनाव

Neelu Keshari
26 April 2024 1:06 PM IST
वैशाली से वसुंधरा जाने वाले नहर के रास्ते में 4 जून के बाद होगा उजाला, अंधेरे का कारण अफसर बता रहे चुनाव
x

-शाम होते ही रास्ते पर छा जाता है अंधेरा, सभी स्ट्रीट लाइट खराब, कई बार हो चुके है हादसे

गाजियाबाद। वैशाली से वसुंधरा जाने वाले नहर के रास्ते की लगभग स्ट्रीट लाइट महीनों से खराब पड़ी हैं। शाम होते ही रास्ते पर अंधेरा छा जाता है। कई बार यहां हादसे भी हो चुके हैं। प्रशासन से कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। अब नगर निगम के अधिकारियों का कहना हैं कि चार जून के बाद इलाके में स्ट्रीट लाइट ठीक कराने का काम किया जाएगा।

रात के समय ड्यूटी से आने वाले लोगों को सड़कों पर हुए अंधेरे से डर में गुजरना पड़ता है जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। कभी लोगों का मोबाइल चोरी हो जाता है तो कभी अंधेरे की वजह से लोग चोटिल हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़को पर कभी-कभी वाहनों की कमी होने से पैदल चलने वाले लोगों को मोबाइल की लाइट से रास्ता पार करना पड़ता है। रास्ता पार करने के बाद लोग राहत की सांस लेते हैं। वहीं वैशाली सेक्टर छह केआर मंगलम स्कूल से वसुंधरा तक सड़क की सड़कों का भी यही हाल है। वहां की लाइट भी आए दिन खराब रहती हैं।

सड़क किनारे लगे बड़े-बड़े पेड़ों से अंधेरा और ज्यादा रहता है जिसके कारण चोरी का भी खतरा बना रहता है। वाहन चालकों का कहना है कि कई बार जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की जा चुकी है लेकिन समस्या का कोई निस्तारण नहीं मिल रहा है। वहीं इस मामले में नगर निगम के प्रकाश निरीक्षक देवेंद्र कुमार का कहना है कि शिकायत मिली है, चुनावी ड्यूटी में लगे होने की वजह से काम नहीं हो सका है। चुनाव वाद सभी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करा दिया जाएगा।

Next Story