Begin typing your search above and press return to search.
State

नगर निगम के अधिकारियों का तबादला आदेश 30 जून तक हो सकता है जारी

Neelu Keshari
28 Jun 2024 12:04 PM IST
नगर निगम के अधिकारियों का तबादला आदेश 30 जून तक हो सकता है जारी
x

सोनू सिंह

गाजियाबाद। जहां एक जिले में पिछले तीन साल से जमे अधिकारियों की शासन द्वारा सूची तैयार की जा रही है। माना जा रहा है कि 30 जून तक इन अधिकारियों के तबादला आदेश जारी हो सकते हैं।

निगम के कुछ अधिकारियों द्वारा अपना तबादला आदेश मन मुताबिक कराने की कड़ी में एड़ी चोटी का जोर लगा दिया गया है। निगम के सूत्र बताते हैं कि देखा जाए तो शासन द्वारा जारी किए जाने वाले तबादला आदेश मजाक बनकर रह गए हैं। कई अभियंता ऐसे हैं जिनके शासन द्वारा तबादला आदेश जारी किए गए लेकिन ये अभियंता अभी भी निगम में डटे हैं। देखा जाए तो निगम में शासन स्तर से तबादला आदेश के दूर तक कोई मायने नहीं। गाजियाबाद उद्योग व्यापार मंडल द्वारा भी निगम में तीन साल से अधिक समय से जमे अधिकारियों का मुद्दा शासन में उठाया गया है।

बता दें कि हाल ही में शासन द्वारा तबादला नीति का एलान किया गया। इस तबादला नीति के अनुसार जिन अधिकारियों को एक ही जिले में तीन साल से अधिक का वक्त हो गया है, उन्हें हटना होगा। बताते हैं कि निगम में कई अधिकारी ऐसे हैं जिन्हें तीन साल से अधिक का वक्त हो गया हैं। ये अधिकारी इन दिनों मनमाफिक स्थानों पर स्थानांतरण कराने के जोड़ तोड़ में लग गए हैं। निगम के जलकल विभाग के सहायक अभियंता ओमप्रकाश का शासन स्तर से सहारनपुर, निर्माण विभाग के अभियंता गगवार का मेरठ और नागेद्र शर्मा का प्रयागराज स्थानांतरण किया गया था। बाकायदा शासन द्वारा आदेश जारी किए गए थे लेकिन ये अभियंता अभी भी निगम में जमे हुए हैं। यूं तो अभियंता आश कुमार का भी तबादला आदेश जारी हुआ था लेकिन शासन द्वारा स्थगित कर दिया गया। ऐसे में माना जा रहा है कि मलाईदार पदों पर बैठे अधिकारियों का तबादला करना इतना आसान नहीं है।

Next Story