
इंदिरापुरम के शिप्रा कृष्णा विस्ता में लिफ्ट में फंसे दो लोग, 20 मिनट के बाद निकाला गया बाहर, यहां अक्सर फंसती है लिफ्ट
गाजियाबाद। इंदिरापुरम के शिप्रा कृष्णा विस्ता सोसायटी के F 4 ब्लॉक में आज फिर दो लोग लिफ्ट में फंस गए। बता दें कि कुछ दिन पहले ही सोसायटी के F 4 ब्लॉक में एक महिला दो महीने के बच्चे के साथ लिफ्ट में 10 मिनट तक फंस गई थी। उस दौरान लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया था।
70 वर्षीय निवासी सुदर्शन दुदेजा और एक फ्लैट में कार्य करने वाली महिला ग्राउंड फ्लोर से सुबह 10 बजकर 40 मिनट में लिफ्ट के अंदर गए। इसके बाद लिफ्ट दूसरी मंजिल से सातवीं मंजिल तक ऊपर नीचे होती रही और सातवीं मंजिल पर आ कर फंस गई। इस दौरान महिला बहुत डर कर घबरा गई। काफी शोर मचाने के बाद ड्राइवर्स, गार्ड एयर सोसायटी निवासी सातवें मंजिल से उन दोनों को 20 मिनट के बाद बाहर निकाला।
निवासियों ने बताया कि इस भीषण गर्मी के चलते कई लिफ्टों में पंखे नहीं चल रहे हैं जिससे निवासियों को काफी परेशनी का सामना करना पड़ता है लेकिन एओए की तरफ से इस दुर्घटना की वजह और कोई भी स्पष्टीकरण नहीं आया और पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है। इस दुर्घटना की जांच के लिए लिफ्ट में लगे सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग की मांग लगातार की जा रही हैं। शायद एओए इस घटना को दबाने की कोशिश कर रहा है।
तो वहीं अपार्टमेंट ओनर्स असोसिएशन के अध्यक्ष रियर एडमिरल बलबिन्दर सिंह के परिवार ने बताया कि एओए की तरफ से 10 महीने के समर्पित प्रयासों के बाद समय-समय पर सोसायटी को निवासियों के लिए लिफ्टों को खोल रहे हैं।




