Begin typing your search above and press return to search.
State

सरस्वती शिशु मंदिर साहिबाबाद विद्यालय में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन

Neelu Keshari
6 July 2024 4:51 PM IST
सरस्वती शिशु मंदिर साहिबाबाद विद्यालय में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन
x

गाजियाबाद। सरस्वती शिशु मंदिर साहिबाबाद विद्यालय में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ विद्यारंभ संस्कार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नर्सरी के छात्र-छात्राओं का माता-पिता द्वारा विद्यारंभ संस्कार कराया गया।

मीडिया प्रभारी सरोज श्रीवास्तव ने बताया कि संस्कार समारोह का प्रारम्भ शंखनाद ध्वनि व शिशुओं के माता-पिता द्वारा सिर पर ग्रंथ एवं पुस्तक रखकर शोभा यात्रा के साथ हुआ, इसके बाद मां सरस्वती की वंदना आराधना करके और यज्ञ में आहुति देकर यह संस्कार प्रारंभ किया गया। इसमें सभी शिशुओं के माता-पिता द्वारा हवन करने के बाद अपने शिशु का हाथ पकड़ कर स्वास्तिक और ऊँ शब्द लिखकर विद्यारंभ संस्कार पूर्ण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता सुधा बाना ने विद्यारंभ संस्कार के महत्व को समझाया। कार्यक्रम के अंत मे सभी के लिए प्रसाद एवं जलपान की व्यवस्था की गयी। विद्यालय की प्रधानाचार्या शीतल सिंघल ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंध समिति के सम्मानित सदस्य गण एवं सभी आचार्य गण उपस्थित रहे।

Next Story