Begin typing your search above and press return to search.
उत्तराखंड

बदरीनाथ एनएच: छिनका में 17 घंटे बाद खुला हाईवे, फंसे करीब 10 हजार यात्री निकले

Abhay updhyay
30 Jun 2023 5:30 AM GMT
बदरीनाथ एनएच: छिनका में 17 घंटे बाद खुला हाईवे, फंसे करीब 10 हजार यात्री निकले
x


भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ हाईवे गुरुवार सुबह 9.49 बजे बंद हो गया। हाईवे खोलने का काम रात भर चलता रहा। जिसके बाद शुक्रवार सुबह 3.30 बजे हाईवे खोला गया।


छिनका में बदरीनाथ हाईवे शुक्रवार को 17 घंटे बाद हुआ सुचारू हुआ तो वाहनों को पुलिस की निगरानी में रवाना किया गया। लेकिन पहाड़ी से लगातार पत्थर छिटकने के कारण फिलहाल वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी। सुबह करीब दस बजे फिर वाहनों के लिए हाईवे खोल दिया गया है।बता दें कि बदरीनाथ हाईवे गुरुवार सुबह नौ बजकर 49 मिनट पर भूस्खलन होने से बंद हो गया था। रातभर हाईवे को खोलने का काम जारी रहा। जिसके बाद शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे हाईवे खोल दिया गया।

Abhay updhyay

Abhay updhyay

    Next Story