Begin typing your search above and press return to search.
उत्तराखंड

चंद्रयान-3 लॉन्च: चंद्रयान की सफलता के लिए ऋषिकेश में गंगा आरती का आयोजन, महिलाओं ने बनाया खास

Abhay updhyay
14 July 2023 8:17 AM GMT
चंद्रयान-3 लॉन्च: चंद्रयान की सफलता के लिए ऋषिकेश में गंगा आरती का आयोजन, महिलाओं ने बनाया खास
x

ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट की गंगा आरती में महिलाओं ने पूर्णानंद घाट पर पूजा कर चंद्रयान-3 की सफलता की कामना की। 14 जुलाई को दोपहर 2.35 बजे चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा. चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए गुरुवार शाम को गंगा तट पर विशेष गंगा आरती की गयी. इस अवसर पर मां गंगा से चंद्रयान-3 के चेयरमैन एस.सोमनाथ और उनकी टीम की लंबी उम्र और स्वास्थ्य की कामना भी की गई।

चंद्रमा की सतह पर यान उतारने वाला भारत चौथा देश बन जाएगा

ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी ने कहा कि भारत की चंद्रयान 3 सफलता की कहानी लिखी जाएगी। चंद्रयान मिशन के साथ ही भारत चंद्रमा की सतह पर यान उतारने वाला चौथा देश बन जाएगा।गंगा आरती करने वालों में प्रमुख डॉ. ज्योति शर्मा, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष विशाल भट्ट, वंदना, रीता, मंजू, आशा, रेशमा नेगी और गायत्री, गंगा दास आदि महिलाएं शामिल रहीं।

सारी तैयारी पूरी हो गई

चंद्रयान-3 आज यानी 14 जुलाई को लॉन्च होगा. इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. भारत की निगाहें इतिहास रचने पर टिकी रहेंगी. चंद्रयान-3 को आज दोपहर 2.35 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा. दुनिया भर की निगाहें इस मिशन पर टिकी हैं.

लॉन्चिंग का लाइव प्रसारण यहां होगा

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को इसरो की ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकता है. इसके अलावा इसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर भी किया जाएगा।

भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में मिशन की सफलता के लिए मांगी मन्नत

चंद्रयान-3 के लॉन्च से पहले इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने गुरुवार को मिशन की सफलता के लिए श्रीहरिकोटा के पास सुल्लुरपेटा में श्री चेंगलम्मा परमेश्वरिनी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके अलावा, इसरो वैज्ञानिकों की एक टीम ने गुरुवार सुबह तिरुमाला के पास के भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में मिशन की सफलता के लिए प्रार्थना की।

Abhay updhyay

Abhay updhyay

    Next Story