
देहरादून: यमुना का जलस्तर बढ़ने से विकासनगर में एक टापू पर फंसे 12 लोग, SDRF ने सुरक्षित निकाला

लगातार बारिश के कारण प्रदेश में नदी-नाले उफान पर हैं. इस बीच, विकासनगर में यमुना का जलस्तर बढ़ने से 12 लोग टापू पर फंस गए. उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 13 जुलाई तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.
विकासनगर क्षेत्र के डॉक्टरगंज में यमुना नदी के बीच बने टापू पर यमुना का जलस्तर बढ़ने से 12 लोग फंस गए। सूचना मिलने पर कोतवाली विकासनगर और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
उधर, उत्तरकाशी में देर रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण हर्षिल और बगोरी गांव के बीच बहने वाली जालंधरी नदी उफान पर आ गई. जिसके चलते हर्षिल-क्यारकुटी ट्रैक को जोड़ने वाला पुल बह गया। उधर, पुजारी समाज यमुना नदी के यमुना मंदिर परिसर की ओर बढ़ने से चिंतित है।
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 13 जुलाई तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. इसके मद्देनजर सभी प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस प्रशासन और आपदा प्रबंधन को अलर्ट मोड पर रखा गया है.




