Begin typing your search above and press return to search.
उत्तराखंड

शादी में युवती ने खाया धोखा, पति रात को लगाता है लिपस्टिक-नेल पॉलिश

Neelu Keshari
7 Jun 2024 9:29 AM GMT
शादी में युवती ने खाया धोखा, पति रात को लगाता है लिपस्टिक-नेल पॉलिश
x

देहरादून। हरिद्वार निवासी एक लड़की का विवाह झूठ बोलकर एक समलैंगिक लड़के से करा दिया गया। इस मामले का पता तब चला जब लड़की ने रात में देखा कि उसका पति आईने के सामने खड़े होकर शृंगार कर रहा है। लिपस्टिक और नेल पॉलिश लगाता है। लड़की ने इस मामले की शिकायत कर महिला आयोग से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने ससुराल वालों पर झूठ बोलकर शादी कराने का आरोप लगाया है।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि झूठ की बुनियाद पर किसी लड़की से शादी करना अपराध है। इसमें लड़की का कोई दोष नहीं था, उसके साथ अन्याय हुआ है। ऐसे में लड़के और माता-पिता पर कार्रवाई होगी।

बता दें कि इसी साल के फरवरी में हरिद्वार निवासी युवती का विवाह यमुनानगर, हरियाणा निवासी लड़के से हुई थी। शादी में कुल मिलाकर 80 लाख रुपये खर्च किए थे। युवती का कहना है कि शादी में उसे बुरी तरह धोखा मिला है। लड़की के माता-पिता का कहना है कि लड़का समलैंगिक था तो हमारी बेटी से शादी कर उसकी जिंदगी क्यों बर्बाद की।

शादी के बाद लड़के के माता-पिता ने कहा था कि लड़का मानसिक रूप से कमजोर है। इसलिए वह संबंध नहीं बनाएगा और यह बात किसी को न बताने के लिए कहा था।

Next Story