Begin typing your search above and press return to search.
उत्तराखंड

अल्मोड़ा से गायब हो रही है लड़किया, अधिकारी इंटरनेट को मन रहे है जिम्मेदार

अल्मोड़ा से गायब हो रही है लड़किया, अधिकारी इंटरनेट को मन रहे है जिम्मेदार
x
कोरोना के बाद से जिले में 64 लड़किया लापता हो चुकी है। 2021 में जिले से 30 लड़किया गायब हुई थी जिनमे से 27 को ढूंढ लिया। 2022 में 34 लड़किया लापता थी जिनमे से 28 लड़कियों को ढूंढ लिया गया। इन गायब लड़कियों में बालिग और नाबालिग दोनों ही शमिल है।

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में पिछले दिनों लगातार किशोरियों के लापता होने के मामले में बढ़ोतरी होती जा रहे है। दो साल के अंदर जिले से 64 लड़किया गायब हो चुकी है। इनमे से 55 लड़कियों को पुलिस ढूंढ कर घर वापसी करवा चुकी है।

लड़कियों के लगातार लापता होने के मामले में अब जिले के महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। लापता लड़कियों में ज्यादातर मामले प्रेम प्रसंग के होने का दावा भी किया जा रहा है।

इंटरनेट जहा एक और पूरी दुनिया के लिए वरदान साबित हो रहा है वही अल्मोड़ा के अधिकारीयों की माने तो इंटरनेट के दुष्प्रभाव के कारण लड़किया गायब हो रही है।

कोरोना के बाद से जिले में 64 लड़किया लापता हो चुकी है। 2021 में जिले से 30 लड़किया गायब हुई थी जिनमे से 27 को ढूंढ लिया। 2022 में 34 लड़किया लापता थी जिनमे से 28 लड़कियों को ढूंढ लिया गया। इन गायब लड़कियों में बालिग और नाबालिग दोनों ही शमिल है।

इस मामले में राज्य महिला आयोग ने सज्ञान लेते हुए। राज्य पुलिस को लापता लड़कियों की तलाश और काउंसलिंग के निर्देश दिए है। अल्मोड़ा की सीओ ओशिन जोशी का कहना है की यह एक गंभीर विषय है। स्कूल, कॉलेज में छात्राओं और अभिभावकों के काउंसलिंग की जरुरत है।

Next Story