Begin typing your search above and press return to search.
उत्तराखंड

गांव-गांव ढूंढे जाएंगे आजादी के अज्ञात नायक, शौर्य को किया जाएगा सलाम

Sakshi Chauhan
2 Aug 2023 1:06 PM GMT
गांव-गांव ढूंढे जाएंगे आजादी के अज्ञात नायक, शौर्य को किया जाएगा सलाम
x

मेरी माटी मेरा देश’ संकल्प के तहत आजादी के वीर सपूतों की शहादत को नमन किया जाएगा। इसके तहत देहरादून में भी गांव-गांव में यह अभियान चलाने की तैयारी है। गांव-गांव में आजादी के गुमनाम वीरो को तलाश कर उनके शौर्य को नमन किया जाएगा।देहरादून जिले में अमर कुर्बानियो की याद में कई कार्यक्रम किए जाएंगे। गांव-गांव से घड़ो में मिट्टी लेकर यात्रा देहरादून पहुंचेगी। इस यात्रा के दौरान विशाल पौधारोपण किया जाएगा। यात्रा पौधे और माटी लेकर आगे बढ़ेगी। यह माटी और पौधे दिल्ली में ‘अमृत वाटिका’ में प्रयोग किये जायेंगे । डीएम सोनिका ने बताया कि अभियान को सभी के प्रयासों से सफल बनाया जाएगा। दीया और कलश बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी तय की जाएगी।उन्होंने बताया कि आजादी के संग्राम सेनानियों की लिस्ट तैयार की जा रही है। इसके लिए स्वतंत्रत संग्राम सेनानियों के परिवारों का सहयोग लिया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर आजादी में सहयोग करने वालों का चिह्नीकरण किया जा रहा है।हर एक ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर के पास, पंचायत कार्यालय या अन्य सामन्य स्थान के पास स्मारक और पटिया की स्थापना की जाएगी। इसमें संबंधित गांव के वीर सपूतों का नाम ब्यौरा कर उनकी शहादत को नमन किया जाएगा। शपथ लेते समय सेल्फी लेकर उसे संबंधित बेवसाइट पर अपलोड कर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।

ये कार्यक्रम भी होंग...

वसुधा वंदन : अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में अमृत वाटिका बनाई जाएगी। इसमें कम से कम 75 प्रजातियों के स्थानीय पौधे लगाए जाएंगे। पौधरोपण की व्यवस्था वन विभाग या वाटिका विभाग करेगा।

वीरों का वंदन : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शहीदों के परिवारों को अभियान में सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा सेना, केंद्रीय सुरक्षा बलों, राज्य पुलिसकर्मियों और सेवामुक्त पुलिस, सैन्य कर्मियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

हर घर तिरंगा : अभियान के तहत प्रत्येक कार्यक्रम में झंडारोहण करते हुए राष्ट्रगान होगा। वहीं, 13 अगस्त से 15 अगस्त तक लोगों से घरों में राष्ट्रीय ध्वज लगाने की सार्वजनिक अपील की जाएगी।

मिट्टी यात्रा : प्रत्येक ग्राम पंचायत से विकासखंड होते हुए नई दिल्ली में कर्तव्य पथ तक ’मेरी माटी, मेरा देश’ यात्रा निकाली जाएगी।

Next Story