Begin typing your search above and press return to search.
उत्तराखंड

उत्तराखंड: रक्षाबंधन से पहले सीएम धामी का महिला समूहों को तोहफा, शुरू होगी मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना

Abhay updhyay
22 Aug 2023 12:16 PM GMT
उत्तराखंड: रक्षाबंधन से पहले सीएम धामी का महिला समूहों को तोहफा, शुरू होगी मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना
x

रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला समूहों को 'मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना' के रूप में तोहफा दिया है। इस योजना को मुख्यमंत्री धामी ने मंजूरी दे दी है. यह योजना महिला अधिकारिता एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित की जायेगी।

वर्तमान में प्रदेश में तमाम महिला समूह कार्यरत हैं। जिससे विभिन्न उत्पादों का निर्माण किया जाता है। हालांकि, कई बार सही बाजार न मिलने के कारण उन्हें दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है।

उत्पादों को बेचने के लिए मंच

इस योजना के माध्यम से राज्य में कार्यरत सभी महिला समूहों द्वारा उत्पादित उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जायेगा। इसके लिए प्रत्येक विकास खण्ड में महिला समूहों द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों की सार्वजनिक स्थल पर प्रदर्शनी आयोजित कर महिला समूहों को विपणन के उचित अवसर प्रदान करने का प्रयास किया जायेगा। महिला समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री को ब्लॉक स्तर पर बाजार मिलने से जहां उन्हें अपने उत्पाद बेचने का मंच मिलेगा, वहीं दूसरी ओर उत्पादों को नई पहचान भी मिलेगी।

Abhay updhyay

Abhay updhyay

    Next Story