पांच साल की मासूम बच्ची से 12 वर्षीय लड़के ने किया दुष्कर्म, जानें मामले में पुलिस की कार्रवाई...
पीड़ित बच्ची के परिवार को सुरक्षा दे दी गई है।;
मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद से सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल यह मामला पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का है। पुलिस ने इस मामले में 12 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार किया है। बता दें कि लड़का सातवीं कक्षा का छात्र है। आरोपी पीड़ित बच्ची के पड़ोस में ही ट्यूशन पढ़ता है।
पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस ने कहा कि पीड़ित बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी अचानक बच्ची लापता हो गई। थोड़ी देर बाद ही वह एक अंडर कंसट्रक्शन मकान में लहूलुहान हालत में पाई गई। उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।
फुटेज में बच्चा मकान से निकलते दिखा
पुलिस ने कहा कि लगभग 100 कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पता चल पाया कि एक 12 साल का बच्चा मकान की ओर से आ रहा है। पुलिस ने बच्चे के बारे में पता किया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दें लड़के के घर पर ताला लगा था। परिजन बच्चे को लेकर अपने रिश्तेदार के घर चले गए थे। लेकिन बाद में पुलिस ने बच्चे को हिरासत में ले लिया।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने कहा
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पीड़ित बच्ची के परिवार को सुरक्षा दे दी गई है।