अभिनेत्री आलिया भट्ट की पूर्व पर्सनल असिस्टेंट वेदिका प्रकाश शेट्टी गिरफ्तार, आलिया के अकाउंट से लाखों निकालने का आरोप

वेदिका को अभिनेत्री के निजी जीवन और प्रोडक्शन हाउस की जिम्मेदारियां सौंपीं गई थी;

By :  Aryan
Update: 2025-07-09 06:54 GMT

मुंबई। फिल्मी सितारा आलिया भट्ट की पूर्व पर्सनल असिस्टेंट वेदिका प्रकाश शेट्टी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वेदिका पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि आलिया के प्रोडक्शन हाउस का नाम 'एटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड है। जहां वेदिका काम करती थी।

मुंबई के जुहू में मामला दर्ज

आलिया भट्ट की पूर्व पर्सनल असिस्टेंट वेदिका प्रकाश शेट्टी को हाल ही में गिरफ्तार किया गया है। प्रोडक्शन हाउस और पर्सनल अकाउंट्स से 77 लाख की धोखाधड़ी करना, गिरफ्तारी की वजह बताई जा रही है। इस मामले को जुहू पुलिस ने दर्ज किया है और निष्पक्ष जांच चल रही है। लेकिन अब तक आलिया भट्ट या उनकी टीम की ओर से इस मामले पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

अभिनेत्री के प्रोडक्शन हाउस में पैसे गबन का मामला

वेदिका शेट्टी को आलिया भट्ट के प्रोडक्शन हाउस 'एटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड' और आलिया के पर्सनल अकाउंट से पैसे निकालने के आरोप में मुंबई की जुहू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के कहना है कि वेदिका शेट्टी ने इन दोनों खातों से 77 लाख से ज्यादा की राशि का गलत तरीके से गबन कर लिया है। हालांकि, इस मामले में अभी जांच की प्रक्रिया चल रही है आगे और भी खुलासा हो सकता है।

अभिनेत्री के फर्जी साइन करने का आरोप

हम आपको बता दें कि आलिया की मां सोनी राजदान ने पुलिस से शिकायत की थी, जिसपर कुछ महीने पहले ये मामला दर्ज किया था। करीब 5 महीने बाद आरोपी को बेंगलूरु से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। वेदिका ने आलिया के फर्जी हस्ताक्षर करके दो साल में 77 लाख की धोखाधड़ी किया है।

आलिया 'एटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस'

'एटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस' को आलिया भट्ट ने 2021 में स्थापित किया था। जिसके तहत पहली फिल्म 'डार्लिंग्स' थी, जिसे शाहरुख खान की कंपनी ‘रेड चिलीज एंटरटेनमेंट’ के साथ मिलकर को-प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म में आलिया भट्ट, विजय वर्मा और शेफाली शाह ने अहम किरदार थे। इसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।

वेदिका शेट्टी का काम

वेदिका शेट्टी ने पहले आलिया भट्ट के साथ काम किया था और उन्हें अभिनेत्री के निजी जीवन और प्रोडक्शन हाउस की जिम्मेदारियां सौंपीं गई थीं। लेकिन वेदिका ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए सबका भरोसा तोड़ा है। प्रोडक्शन हाउस और अभिनेत्री के व्यक्तिगत खाते से पैसे निकाल लिए। इस मामले में आलिया और उनकी टीम की ओर से फिलहाल कोई बयान सामने नहीं आया है।

आलिया भट्ट का वर्कफ्रंट

आजकल आलिया भट्ट फिल्म 'अल्फा' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में शरवरी वाघ भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी और फिल्म को 25 दिसंबर 2025 को रिलीज किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक आलिया जल्द ही रणबीर कपूर के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में फिर से नजर आएंगी। आलिया की रील और रियल chemistry एक साथ दर्शकों के सामने होगी। फिल्म में विक्की कौशल भी मुख्य भूमिका होंगो।


Similar News