असम विधानसभा चुनाव में TMC ने उतारे अपने 17 उम्मीदवार, पहली लिस्ट की जारी

Update: 2026-03-21 13:00 GMT

नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर सभी पार्टी तैयारियों में जुट गई है। इस बीच तृणमूल कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए अपने 17 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के मार्गदर्शन में घोषित इस सूची में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों जैसे बोडोलैंड, ब्रह्मपुत्र घाटी और बराक घाटी के उम्मीदवारों को शामिल किया गया है।

उम्मीदवारों की लिस्ट

क्र.सं. उम्मीदवार का नाम निर्वाचन क्षेत्र (Constituency)

1 उदांगश्री नारजारी बाओखुंगरी (कोकराझार)

2 मोमिनुर इस्लाम बिलासीपारा (धुबरी)

3 आरिफ अख्तर अहमद जलेश्वर (गोलपाड़ा)

4 कौशिक रंजन दास अभयापुरी (बोंगाईगांव)

5 कल्याणी कलिता बजाली

6 दुलु अहमद चमरिया (कामरूप)

7 भोगलाल राभा बोको-चायगांव (ST)

8 विकास नाथ योगी पलासबारी

9 अमीरुल इस्लाम बरखेत्री (नलबाड़ी)

10 राजन चौहान गोरेश्वर (तामुलपुर)

11 हरे कृष्णा डेका मंगलदाई (दर्रांग)

12 नरेंद्र कुमार पाव धेमाजी (ST)

13 जितेन नाग डिगबोई (तिनसुकिया)

14 दिलीप मोरान मकुम (तिनसुकिया)

15 तपस दास उद्धारबंद (कछार)

16 फजलुर रहमान लस्कर कटिगोराह (कछार)

17 शाहजहां लस्कर सोनाई (कछार)

चुनाव की तारीख

असम की 126 सीटों के लिए मतदान 9 अप्रैल को होगा। चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे। इस सूची में 6 मुस्लिम उम्मीदवारों को जगह दी गई है, जिससे पार्टी असम में एक मजबूत तीसरे विकल्प के रूप में उभरने की कोशिश कर रही है। ममता बनर्जी खुद चुनाव प्रचार का नेतृत्व करेंगी, उनके साथ अभिषेक बनर्जी, महुआ मोइत्रा और सुष्मिता देव जैसे 18 स्टार कैंपेनर शामिल होंगे।

Tags:    

Similar News