पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान की इस वजह से डेटिंग की अफवाह तेज! सारा के साथ दोनों ने बिताए क्वालिटी टाइम

Update: 2026-03-21 09:30 GMT

मुंबई। बॉलीवुड में डेटिंग और ब्रेकअप होना आम बात है। एक्टर और एक्ट्रेस की डेटिंग की खबरें अक्सर सामने आती हैं। इस बीच सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान अपने करियर से ज्यादा लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। इन दिनों उनका नाम एक्ट्रेस पलक तिवारी के साथ जोड़ा जा रहा है।


दरअसल, हाल ही में दोनों को साथ देखा गया लेकिन इब्राहिम पैपराजी से बचते नजर आए। इस दौरान इब्राहिम और पलक के साथ सारा अली खान भी मौजूद थीं। वह पैपराजी को देखकर बस मुस्कुरा दीं। वायरल वीडियो में इब्राहिम अली खान, सारा अली खान और पलक तिवारी को एक साथ देखा गया।


वहीं तीनों साथ में क्वालिटी टाइम गुजारने के लिए साथ आए थे। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब तीनों को साथमें देखा गया है। इससे पहले भी कई बार इन्हें क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया है। वहीं जब पैपराजी ने इनकी फोटो क्लिक करनी चाही तो इब्राहिम बचते दिखे। वह मास्क पहने पैपराजी के सामने आए। लेकिन पलक और सारा आराम से फोटो क्लिक करवाती दिखीं।


आगे वीडियो में नजर आ रहा है कि पलक तिवारी, सारा और इब्राहिम के साथ ही गाड़ी में बैठकर घर की तरफ लौटी हैं। गाड़ी में भी इब्राहिम ने अपना मास्क नहीं उतारा था। ऐसा लगता है कि वह नहीं चाहते थे कि पैपराजी उनकी फोटो क्लिक करें।


पिछले साल ‘नादानियां’ से इब्राहिम अली खान ने एक्टिंग में डेब्यू किया था, इसके बाद उनकी फिल्म ‘सरजमीन’ रिलीज हुई। इस साल वह एक फिल्म ‘दिलेर’ कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News