ईद के दिन 'साधु' की हत्या के बाद अखिलेश ने कहा-हमें सोचना होगा कि BJP कहां टेंशन पैदा कर सकती है, जानें इसके मायने

Update: 2026-03-21 07:00 GMT

मथुरा। ईद के दिन मथुरा में बवाल मच गया है। दरअसल, गौ-रक्षक चंद्रशेखर उर्फ 'फरसा वाले बाबा' की हत्या के बाद शहर में काफी आक्रोश फैल गया। इस दौरान आगरा-दिल्ली हाईवे जाम कर दिया गया। आक्रोशित भीड़ ने हाईवे पर पथराव कर दिया। इस पथराव में एसडीएम और पुलिस की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। स्थिति को देखते हुए सेना ने मोर्चा संभाला है। हालांकि इस सियासत भी तेज हो गई है। इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा है।

राज्य में कोई लॉ एंड ऑर्डर नहीं बचा है

अखिलेश यादव ने कहा कि हमें सोचना होगा कि BJP कहां टेंशन पैदा कर सकती है। अगर मथुरा, वृंदावन में, किसी धार्मिक जगह पर एक 'साधु' के साथ ऐसा बर्ताव होता है और काशी में जहां से कई बार प्रधानमंत्री चुने गए हैं, एक स्टूडेंट ने दूसरे स्टूडेंट को खुलेआम मार दिया। खुलेआम गोलियां चल रही हैं। पूरे राज्य में कोई भी जो चाहे कर सकता है। कोई लॉ एंड ऑर्डर नहीं बचा है और अगर कोई सीखना चाहता है कि चीजों को नफरत में कैसे बदलना है, तो वह BJP से सीख सकता है। 

Tags:    

Similar News