राहुल गांधी ने जताई महंगाई बढ़ने की आशंका! कहा-मोदी सरकार के पास न दिशा है, न रणनीति - सिर्फ बयानबाजी

Update: 2026-03-21 12:00 GMT

नई दिल्ली। खाड़ी देशों में जारी जंग को लेकर दुनिया भर में तनाव का माहौल है। इसको लेकर जहां भारत में भी लोग LPG की समस्या से परेशान हैं साथ ही पेट्रोल और डीजल को लेकर चिंता का सबब बना हुआ है। वहीं पिछले काफी समय से रुपये का डॉलर के मुकाबले कमजोर हो रहे हैं। अब इसको लेकर भारत में सियासत शुरू हो गई है। राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है।

इंडस्ट्रियल फ्यूल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी

दरअसल, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि रुपये का डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 100 की तरफ बढ़ना और इंडस्ट्रियल फ्यूल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी-ये सिर्फ आंकड़े नहीं, आने वाली महंगाई के साफ संकेत हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के पास न दिशा है, न रणनीति-सिर्फ बयानबाजी है। सवाल यह नहीं कि सरकार क्या कह रही है- सवाल यह है कि आपकी थाली में क्या बचा है।

सरकार चाहे इसे “नॉर्मल” बताए, लेकिन हकीकत ये है

• उत्पादन और ट्रांसपोर्ट महंगे होंगे

• MSMEs को सबसे ज्यादा चोट लगेगी

• रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ेंगे

• FII का पैसा और तेजी से बाहर जाएगा, जिससे शेयर बाजार पर दबाव बढ़ेगा

यानी, हर परिवार की जेब पर इसका सीधा और गहरा असर पड़ना तय है। और यह सिर्फ वक्त की बात है -चुनाव के बाद पेट्रोल, डीजल, LPG की कीमतें भी बढ़ा दी जाएंगी।

Tags:    

Similar News