भारत और इंग्लैंड के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इस टीम के पूर्व खिलाड़ी ने की बड़ी भविष्यवाणी! बोले- ये अच्छा गेम होगा...
नई दिल्ली। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस महामुकाबले पर सबकी निगाहें हैं। हालांकि न्यूजीलैंड ने पहले ही फाइनल में जगह बना ली है। वहीं आज यह तय हो जाएगा कि 8 मार्च को न्यूजीलैंड के साथ कौन सी टीम खेलेगी फाइनल। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी केविन पीटरसन ने बड़ी भविष्यवाणी की है।
ये अच्छा गेम होगा
दरअसल, इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट किया है। उन्होंने प्रिडिक्शन किया है कि न्यूजीलैंड के साथ इंग्लैंड की टीम फाइनल मुकाबला खेलने वाली है। उनका मानना है कि इंग्लैंड सेमीफाइनल में भारत को हरा देगा। पीटरसन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि तो रविवार को टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड होने वाला है और ये अच्छा गेम होगा।
भारत को 10 विकेट से हराया था
बता दें, साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में जब भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला हुआ था, तो टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 68 रन से बड़े अंतर से हराया था। हालांकि, साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया था।