ससुर बने सचिन! अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक ने लिए सात फेरे! कई दिग्गज हस्तियों ने की शिरकत, बहन सारा ने निभाई अहम भूमिका

Update: 2026-03-05 09:35 GMT

मुंबई। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर शादी के बंधन में बंध गए हैं। अर्जुन ने सानिया चंडोक के साथ आज मुंबई में शादी रचाई। इस शादी में सिनेमा जगत से लेकर क्रिकेट जगत की हस्तियों ने शिरकत की। अब इस शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। जिनमें सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि अपने बेटे और बहू को आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं। कई पूर्व क्रिकेटरों ने अर्जुन की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए शादी की बधाई दी है।

सानिया एक एंटरप्रेन्योर और सफल पेट स्पा चेन चलाती

दरअसल, अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक के बीच पुराना पारिवारिक रिश्ता है। उनके परिवार एक-दूसरे को सालों से जानते हैं, सचिन तेंदुलकर सानिया के दादा रवि घई को दशकों से जानते थे। जहां अर्जुन क्रिकेट में अपना करियर बना रहे हैं, वहीं सानिया एक एंटरप्रेन्योर और सफल पेट स्पा चेन चलाती हैं।

बहन सारा ने निभाई अहम भूमिका

ऐसा माना जाता है कि दोनों को अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर ने मिलवाया था, जो अक्सर अपनी करीबी दोस्त सानिया को जिम सेशन, ब्रंच और छुट्टियों पर साथ ले जाती थीं। जान-पहचान से शुरू हुई यह मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती और फिर रिश्ते में बदल गई। बाद में दोनों ने 13 अगस्त 2025 को मुंबई में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई कर ली, जिसमें सिर्फ करीबी परिवार और कुछ दोस्त ही शामिल हुए। सगाई की खबर महीनों बाद तब पब्लिक हुई जब सचिन ने रेडिट पर एक सवाल का जवाब देते हुए इसकी पुष्टि की।

आनंद से भरी जिंदगी की शुभकामनाएं

बता दें कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अर्जुन तेंदुलकर के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि अर्जुन तेंदुलकर को खुशियों और आनंद से भरी जिंदगी की शुभकामनाएं। सचिन तेंदुलकर और उनक पूरे परिवार को बधाई। आकाश चोपड़ा ने अर्जुन की शादी की जो तस्वीर शेयर की है, उसमें सचिन तेंदुलकर के अलावा सुरेश रैना और उनकी पत्नी भी नजर आ रही हैं। रैना और आकाश चोपड़ा के अलावा पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ अपनी वाइफ के साथ अर्जुन तेंदुलकर की शादी में शरीक हुए। वहीं इस शादी में पूर्व दिग्गज कप्तान MS धोनी भी पत्नी साक्षी के साथ पहुंचे। 

Tags:    

Similar News