एपस्टीन फाइल में जुड़ा अनुराग कश्यप का जुड़ा नाम! डायरेक्टर ने अब खुद बताई सच्चाई, जानें क्या कहा

Update: 2026-02-06 08:00 GMT

मुंबई। एपस्टीन फाइल को लेकर पिछले कुछ दिन से चर्चा बना हुआ है। वहीं इसमें कई बड़े हस्तियों का नाम सामने आया है। दरअसल, ये फाइलें एक यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी हैं, इसमें कई दस्तावेज, तस्वीरें और वीडियो शामिल हैं। इन रिकॉर्ड्स में कई जाने-माने नामों के सामने आने के कारण जांच का दायरा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ गया है। इनमें से कुछ व्यक्तियों ने सार्वजनिक रूप से अपनी सफाई दी है।

भारतीय-अमेरिकी लेखक दीपक चोपड़ा का नाम शामिल

बता दें कि इनमें टेक अरबपति बिल गेट्स और भारतीय-अमेरिकी लेखक दीपक चोपड़ा के नाम शामिल हैं। इसी सूची में फिल्म निर्माता और अभिनेता अनुराग कश्यप का नाम भी आया था, जिसके बाद उन्होंने इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी। दरअसल, ऑनलाइन सर्कुलेट हो रहे एक ईमेल में कथित तौर पर अनुराग कश्यप को बॉलीवुड वाला और मशहूर बॉलीवुड डायरेक्टर बताया गया था। ईमेल में दावा किया गया कि उन्होंने 2017 में बीजिंग में आयोजित एक एपस्टीन इवेंट में हिस्सा लेने के लिए सहमति दी थी। हालांकि अनुराग कश्यप ने इन दावों से पूरी तरह इनकार किया है।

मैं शायद ही कभी किसी का जवाब देता हूं

दरअसल, उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। मुझे महीने में लगभग 15 स्पीकर इनविटेशन मिलते हैं। मैं शायद ही कभी किसी का जवाब देता हूं। साथ ही मैं अपनी जिंदगी में कभी बीजिंग नहीं गया। कश्यप ने सर्कुलेट हो रही सामग्री की विश्वसनीयता पर भी संदेह जताया और कहा कि यह दस्तावेज खुद जांच में खरे नहीं उतरते। उन्होंने ईमेल की प्रकृति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह कोई रैंडम ईमेल है, जो खुद ही सब कुछ बता रहा है। मेरे नाम पर क्लिकबेट मेरी फिल्मों से ज्यादा पॉपुलर हैं।

एपस्टीन से जुड़ी लाखों रिकॉर्ड किए सार्वजनिक

अमेरिकी न्याय विभाग ने जेफरी एपस्टीन से जुड़ी लाखों अतिरिक्त रिकॉर्ड सार्वजनिक किए हैं। इन रिकॉर्ड्स में उनके अपराधों और प्रभावशाली लोगों से जुड़े फाइल्स की जानकारी शामिल है। डिप्टी अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने बताया कि 30 जनवरी, शुक्रवार को तीन मिलियन से अधिक पन्नों के दस्तावेज जारी किए गए। ये रिकॉर्ड विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किए गए थे और ये बड़े कलेक्शन का हिस्सा हैं, जो दिसंबर में पहले जारी किए गए कलेक्शन में शामिल नहीं थे। ये खुलासे एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट के तहत किए गए हैं। यह कानून सार्वजनिक और राजनीतिक दबाव के बाद पारित हुआ था और सरकार को एपस्टीन और उनकी पूर्व पार्टनर घिसलेन मैक्सवेल से संबंधित फाइलों को सार्वजनिक करने के लिए बाध्य करता है।

 

Tags:    

Similar News