बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने आरजी कर रेप पीड़िता की मां को दिया टिकट, 19 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट की जारी
कोलकाता। पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 19 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। बीजेपी ने आरजी कर रेप पीड़िता की मां को भी टिकट दिया है। पीड़िता की मां पानीहाटी से चुनाव लड़ेंगी। कूचबिहार दक्षिण से रथीन्द्र नाथ बोस को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, राजगंज से दिनेश सरकार (हराधन सरकार) को चुनाव लड़ने का मौका मिला है।
इंग्लिश बाजार से अमलन भादुरी को दिया टिकट
दरअसल, हरिपाल से मधुमिता घोष को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। इंग्लिश बाजार से अमलन भादुरी को टिकट मिला है। पानीहाटी से बीजेपी ने रत्ना देबनाथ को उम्मीदवार बनाया है। शांतिपुर से स्वपन दास को प्रत्याशी बनाया गया है। हावड़ा मध्य से बिप्लब मंडल, इस्लामपुर से चित्रजीत रॉय, नलहाटी से अनिल सिंह को टिकट मिला है। सिंगूर से अरूप कुमार दास और सैंथिया से कृष्णा कांत साहा चुनाव लड़ेंगे। हरिपाल से मधुमिता घोष को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। इंग्लिश बाजार से अमलन भादुरी को टिकट मिला है।
पूर्व हॉकी खिलाड़ी को बनाया उम्मीदवार
बता दें कि इससे पहले बीजेपी ने बंगाल चुनाव के लिए 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक माथाभंगा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। राज्यसभा की पूर्व सांसद रूपा गांगुली को सोनारपुर दक्षिण से मैदान में उतारा गया। वहीं, कलिम्पोंग विधानसभा सीट के लिए पूर्व हॉकी खिलाड़ी भारत छेत्री को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि पार्टी ने दार्जिलिंग से नोमान राय को अपना उम्मीदवार बनाया है। 294 सदस्यों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए अगले महीने की 23 और 29 तारीख को दो चरणों में चुनाव होंगे। वोटों की गिनती 4 मई को होगी।